NRC विवाद: कांग्रेस सांसद के बयान पर रमन सिंह का तंज, कहा- क्या आप भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं?

NRC विवाद: कांग्रेस सांसद के बयान पर रमन सिंह का तंज, कहा- क्या आप भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं?
X
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर जारी सियासी घमासान जारी है।

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर जारी सियासी घमासान जारी है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस सांसद चरन दास महंत द्वारा एनआरसी पर दिए बयान का पलटवार किया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि क्या आप भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि कोई जबरन आता है और संसाधनों का उपयोग करता है, यह अस्वीकार्य है। उन्हें वापस जाना होगा। सीएम रमन सिंह ने आगे कहा कि यह समझ नहीं आता की कांग्रेस देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है।

कांग्रेस सांसद चरन दास महंत दिया ये बयान

कांग्रेस सांसद चरन दास महंत ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर कहा था कि इंदिरा गांधी जी का समय हो या इससे पहले का, भारत ने हमेशा सबको शरण दी है।

यह भी पढ़ें- BJP प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे दिन की बैठक शुरू, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र

हमने किसी को भगाया नहीं है। देश में कोई मेहमान बनकर आता है तो कोई गरीब बनकर आता है। हम लोगों को उन्हें अपने देश में रखना चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story