डोकलाम पर चीन का खुलासा, बताया क्यों फिर से तैनात किए सैनिक

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |7 Oct 2017 9:22 AM
चीन ने एक बार फिर डोकलाम क्षेत्र में सेना तैनात कर दी है।
73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के खत्म होने के बाद खबर आ रही है कि चीन ने फिर से डोकलाम ट्राइजंक्शन पर करीब 500 सैनिकों की तैनाती कर दी है। चीन ने इसके पीछे का राज बताया है। चीन ने बताया कि विवाद खत्म होने के बाद वहां सैनिक क्यों तैनात किए गए हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोकलाम क्षेत्र चीन का ही है और हमेशा से था। चीन ने कहा कि चीनी बॉर्डर सेना डोकलाम के पास गश्त लगा रही है। ये सेना का फर्ज है और हम अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा कर रहे हैं।
73 दिनों का डोकलाम विवाद 16 जून को शुरू हुआ था जब भूटान के क्षेत्र में चीन ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया थी। 28 अगस्त को भारत और चीन के बीच समझौता हुआ था कि दोनों ही देश अपनी-अपनी सेना को क्षेत्र से वापस बुलाएंगे।
खबर है कि चीन ने फिर से डोकलाम क्षेत्र पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया है लेकिन चीन ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। चीन ने कहा कि भारतीय मीडिया गलत दिखा रही है, हमने ऐसा कुछ नहीं किया।
गौरतलब है कि एयरफोर्स चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि चीनी सेना चुंबी घाटी पर अभी भी मौजूद है। मैं आशा करता हूं कि इस क्षेत्र में सैन्य अभ्यास खत्म करने के बाद चीन अपनी सेना वापस बुला लेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS