चीन ने भारत को दिखाई हेकड़ी, कहा- डोकलाम विवाद से सीखे

सिक्किम के डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच चले 73 दिनों का विवाद खत्म हो गया है। दोनों देशों ने अपनी अपनी सेनाएं सीमा से वापस बुला ली हैं। लेकिन एक बार फिर चीन भारत को अपनी हेकड़ी दिखाने से बाज नहीं आया।
इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मलेन: जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि डोकलाम में भारत के सैनिक हटाए जाने के बाद विवाद खत्म हुआ, अब नई दिल्ली को इससे सबक सीखना चाहिए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना चाहिए।
जब वांग से एक सवाल पूछा कि भारत ने पेइंचिंग को चेहरा छिपाने का मौका दिया है तो वांग ने जवाब दिया कि मीडिया अपने कयास लगा सकता है और रिपोर्ट लिख सकता है। लेकिन भारत के सेना वापस बुलाने पर ये गतिरोध खत्म हो गया है।
वांग ने आगे कहा कि यह मूल तथ्य है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस घटना से सबक सीखेगा और इस तरह की घटनाओं से वो अपने को रोकेगा। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणियों पर तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
इसे भी पढ़ें: डोकलाम विवादः नहीं निकली अब भी चीन की ऐठ, दे रहा है भारत को ये नसीहत
भारत और चीन ने बीते सोमवार को डोकलाम में अपने-अपने सैनिक हटाकर गतिरोध समाप्त कर दिया था। यह घटनाक्रम अगले हफ्ते ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन की यात्रा पर जाने से पहले हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS