यूपी में अराजकता, इलाहाबाद का नाम बदलना ध्यान भटकाने की कोशिशः कांग्रेस

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |17 Oct 2018 1:23 AM
कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के फैसले पर तंज कसा और कहा कि राज्य में ‘अराजकता के माहौल'' से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की दिखावे की राजनीति करती है।
कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के फैसले पर तंज कसा और कहा कि राज्य में ‘अराजकता के माहौल' से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की दिखावे की राजनीति करती है।
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है। अब लगभग डेढ़ वर्ष हो गया उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बने, प्रशासन के नाम पर बिल्कुल निल बटे सन्नाटा है। अराजकता का माहौल है उत्तर प्रदेश में। कानून और व्यवस्था की परिस्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है।'
उन्होंने कहा कि इससे ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नाम बदलने की राजनीति कर रही है।
इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किये जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS