नेहरू नहीं बोस थे देश के पहले PM, जानिए तथ्य

नेहरू नहीं बोस थे देश के पहले PM, जानिए तथ्य
X
भारत की स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को दोबारा लिखे जाने की जरूरत है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोता चंद्र बोस ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे बल्कि देश के पहले पीएम नेताजी थे।

उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को दोबारा लिखे जाने की जरूरत है। चंद्र के अनुसार नेताजी आजाद हिंद फौज के प्रमुख थे और उन्होंने अंडमान-निकोबार द्वीप में भारत का झंडा लहराया था।

उन्होंने कहा कि नेताजी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे भले ही वे निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री ही क्यों न थे।

आगे उन्होंने कहा कि कर्नल शौकत अली मलिक ने पहली बार भारतीय जमीन में भारत का झंडा फहराया था। वे आजाद हिंद फौज के सैनिक थे। कांग्रेस पार्टी ने इतिहास में जबरदस्ती ये तथ्य छुपाए थे।

नेताजी सुभाष का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में जानकीनाथ बोस और प्रभावती देवी के यहां हुआ था। उन्होंने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा दिया था'।

गौरतलब है कि नेताजी की मौत 18 अगस्त, 1945 को नेताजी हवाई जहाज से मंचुरिया जा रहे थे और इसी हवाई सफर के बाद वो लापता हो गए। हालांकि, जापान की एक संस्था ने उसी साल 23 अगस्त को ये खबर जारी किया कि नेताजी का विमान ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story