उमर खालिद पर हमले के मामले में दोनों आरोपियों ने नहीं किया सरेंडर

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |17 Aug 2018 10:01 PM
जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले दो लोगों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया। हमले की जिम्मेदारी का दावा करते समय उन्होंने कहा था कि वे पंजाब के एक गांव में आत्मसमर्पण करेंगे।

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की एक टीम सिख क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के गांव गई थी। दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल ने इसी गांव में आत्मसमर्पण की बात कही थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने वहां आत्मसमर्पण नहीं किया और पिछले दो दिनों में उन्हें हरियाणा के झज्जर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में नहीं देखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS