भारतीय जनता पार्टी का फैसलाः 1975 के आपातकाल के खिलाफ 25 जून को देशभर में मनाया जाएगा ''ब्लैक डे''

साल 1975 में भारत में लगाए गए आपातकाल के विरोध में भारत्यी जनता पार्टी ने 25 जून को ब्लैक डे मनाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्तारुढ़ भाजपा ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार किया है। इस आयोजन में 25 केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।
BJP to observe 'Black Day' on 25 June, the date when emergency was imposed in 1975. pic.twitter.com/YkvASIHpNu
— ANI (@ANI) June 18, 2018
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के साथ-साथ राज्य के नेता देश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और वे इस बारे में बात करेंगे कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में कैसे आपातकाल को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जो बाद में इतिहास में 'काला' दिन बन गया।
बता दें कि भारत में आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीनों तक लगाया गया। यह भारतीय राजनीतिक मामलों में एक नाटकीय मोड़ था। जब लाखों लोगों को जेलों में डाला गया और मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS