बीजेपी MLA का विवादित बयान, कहा- शादी में देरी की वजह से लोग करते हैं लव जिहाद जैसी घटनाएं
बीजेपी के विधायक गोपाल परमार ने विवादित बयान दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 May 2018 7:05 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नमो ऐप के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी थी कि कोई भी बयान सोच समझ कर दें। मीडिया को मसाला ना परोसें लेकिन उनकी सलाह का उन्ही की पार्टी के नेताओं पर असर नहीं हो रहा है। अब बीजेपी के विधायक गोपाल परमार ने विवादित बयान दिया है।
ये भी पढ़ें- हैदराबाद पुलिस के मिली बड़ी सफलता, फर्जी डिफेंस और आईटी जॉब कंपनी का भंडाफोड, 7 गिरफ्तार
परमार ने कहा, पहले गांव में बच्चों की शादी बचपन में हो जाती थी, तो उस व्यक्ति की मानसिकता सुरक्षित थी। आज अगर किसी की शादी सही समय पर नहीं होती वह भटक जाता है और फिर लव जिहाद जैसी घटनाएं होती हैं।
Pehle gaon mein bacchon ki shaadi bachpan mein ho jaati thi, toh uss vyakti ki maansikta safe ho jaati thi. Aaj agar kisi ki shaadi sahi samay pe nahi hoti, woh bhatak jaata hai aur phir Love Jihad jaisi ghatnaayein hoti hain: Gopal Parmar, BJP MLA from #MadhyaPradesh pic.twitter.com/aHmfwlPyjv
— ANI (@ANI) May 5, 2018
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी लड़की को बना दिया बिहार के जमुई की स्वच्छता एंबेसडर, मामला सामने आया तो मानी गलती
बता दें कि इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव भी अपने विवादित बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे। अभी कुछ दिनों पहले उन्होने कहा था कि उनकी सरकार में कोई नाखून भी नहीं मार सकता और अगर किसी ने नाखून मारा तो उसका नाखून काट लेना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story