बीजेपी पर अपने ही मंत्री का गंभीर आरोप, ''राम मंदिर निर्माण'' भी जुमला

भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई, तो खुद मोदी कैबिनेट के मंत्री ने ही अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें - पेट्रोल पंप डीलरों ने टाली 13 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल, सरकार ने ली राहत की सांस
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हमारी सरकार राम मंदिर नहीं करवा सकती है। एनबीटी के मुताबिक शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर बीजेपी ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है। सरकार राम मंदिर नहीं बना सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि राम हमेशा हमारे साथ रहे हैं और कोर्ट और आपसी समझौते से ही इसका निर्णय निकलेगा। तब जाकर ही राम मंदिर का निर्माण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: दोस्ती के नाम धोखा दे रहा है चीन, तस्वीरों में सामने आया पूरा सच
चुनाव और दिवाली आते ही केंद्र और उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का मुद्दा हमेशा ही गरमाता रहा है। जैसे ही यूपी के सीएम ने अयोध्या के सरयू तट पर राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने का एलान किया, तभी से यह मुद्दा और तेज हो गया है कि आखिर राम मंदिर का निर्माण कैसे होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS