अफगान: आर्मी पोस्ट पर आतंकियों का बड़ा हमला, फायरिंग में 6 सैनिक मारे गए

अफगानिस्तान में एक बार फिर सेना और हमलावरों के बीच फायरिंग की खबर है। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान ने पश्चिमी बदघिस प्रांत में सेना की एक चौकी पर हमला किया।
इस हमले में छह सैनिक मारे गए जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अब्दुल अजीज बेग ने कहा कि यह हमला कल देर रात हुआ जिसके बाद करीब दो घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।
वहीं हमलावरों ने सेना का गोलाबारूद और दो वाहन भी चुरा लिये। हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली। उत्तरी बघलान प्रांत में पुलिस ने कहा कि सड़क के किनारे हुए एक बम धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
अफगान सुरक्षा बलों पर हाल के दिनों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध गुटों के हमलों में तेजी आई है। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS