कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |3 Jan 2018 9:01 PM
मंगलुरू में एक व्यक्ति की चार लोगों के एक गिरोह ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी।
कर्नाटक के मंगलुरू में एक व्यक्ति की चार लोगों के एक गिरोह ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। हमले का शिकार 32 वर्षीय व्यक्ति एक ‘‘हिंदू कार्यकर्ता' बताया जा रहा है। उक्त गिरोह ने इस व्यक्ति को आज कटिपल्ला में उस समय रोका जब वह बाइक से कहीं जा रहा था।
पीड़ित व्यक्ति की पहचान दीपक के तौर पर हुई है जो कि एक मोबाइल सिम कार्ड वितरण कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के राजनीतिक जुड़ाव का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
प्रदेश भाजपा ने कहा कि दीपक ‘‘हिंदुत्व विचारधारा' के प्रति प्रतिबद्ध एक कार्यकर्ता था और दक्षिण कन्नड़ जिले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि हमलावर एक कार में आये थे और उन्होंने दीपक को उस समय रोका जब वह अपनी नौकरी पर जा रहा था। हमलावरों ने दीपक पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के उद्देश्य के साथ ही हमलावरों की पहचान अभी पता नहीं चल पायी है।
भाजपा नेताओं आर अशोक और अश्वतनारायण ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसकी एनआईए से जांच कराने की मांग की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS