शिरडी में साईबाबा का नाम मतदाता के रूप में जोड़ने का प्रयास, मामला दर्ज
एक अज्ञात व्यक्ति ने चुनाव आयोग की आनलाइन प्रणाली के जरिये अहमदनगर जिले के स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में शिरडी साईबाबा का नाम मतदाता के रूप में जोड़ने का कथित रूप से प्रयास किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Aug 2018 5:54 AM GMT Last Updated On: 30 Aug 2018 5:54 AM GMT
एक अज्ञात व्यक्ति ने चुनाव आयोग की आनलाइन प्रणाली के जरिये अहमदनगर जिले के स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में शिरडी साईबाबा का नाम मतदाता के रूप में जोड़ने का कथित रूप से प्रयास किया।
आनलाइन फार्म की जांच के दौरान अधिकारियों के सामने यह मामला आया और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। राहता थाने के निरीक्षक अरुण परदेशी ने कहा कि यह घटना पिछले साल चार दिसंबर की है।
उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story