अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा

अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा
X
अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर स्मृति स्थल ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे स्मृति स्थल पर किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बीती शाम दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को 6-ए कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया।

यहां से उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय पर रखा गया। बीजेपी मुख्यालय से अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरु हो गई है। अंतिम यात्रा में उनके चाहने वाले और देश विदेश के नेता शमिल भी हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं। उनके पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक साथ पीएम मोदी और अमित शाह पैदल चल रहे हैं वे चार किलो मीटर की दूरी तय करेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर स्मृति स्थल ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे स्मृति स्थल पर किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story