Assembly Election 2018 / यहां देखिए- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे
तेलंगाना और राजस्थान समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 11 दिसंबर 2018 को होगी। इसी बीच एग्जिट पोल में कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं।

तेलंगाना (Telangana) और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Assembly Elections 2018) के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया।
तेलंगाना और राजस्थान समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2018 Results) के लिए मतगणना 11 दिसंबर 2018 को होगी।
इसीबीच तमाम तरह के एग्जिट पोल सामने आ रहे है, यहां हम आपको 5 राज्यों के एग्जिट पोल की डिटेल बता रहे हैं -
मध्य प्रदेश एग्जिट पोल-
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान सरकार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि 2013 के विधानसभा के चुनाव के बजाय भाजपा को सीटों का बड़ा नुक्सान हो रहा हैं, लेकिन पार्टी बहुमत के आंकड़े के नजदीक दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स रिपोर्ट
बीजेपी-126 सीटें
कांग्रेस + - 89 सीटें
बीएसपी- 6 सीटें
अन्य - 6 सीटें
इसके आलावा इंडिया टुडे एक्सिस माय एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 102 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, वहीँ कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल-
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है और रमन सिंह चौथी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स की रिपोर्ट
बीजेपी- 46 सीट
कांग्रेस- 35 सीट
अन्य- 9 सीट
न्यूज नेशन की रिपोर्ट
बीजेपी- 38-42 सीट
कांग्रेस- 40-44 सीट
जेसीसी- 4-8 सीट
अन्य- 0-4 सीट
राजस्थान का एग्जिट पोल -
राजस्थान में इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स एग्जिट पोल-
कांग्रेस- 105 सीट
बीजेपी- 85 सीट
अन्य - 9 सीट
एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल
कांग्रेस - 119-141
बीजेपी - 55-72
एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
तेलंगाना एग्जिट पोल -
तमाम न्यूज चैनल द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव का जादू बरकरार दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल में राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
जन की बात और रिपब्लिक टीवी का एग्जिट पोल -
टीआरएस - 50-65 सीटें
कांग्रेस+ - 38-52 सीटें
बीजेपी 4-7 सीटें
अन्य 8-14 सीटें
CNX और टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल-
टीआरएस- 66 सीट
कांग्रेस+ 37 सीटें
बीजेपी 7 सीटें
अन्य 9 सीटें
सर्वे के मुताबिक इन आंकड़ों में 3 सीटें कम ज्यादा हो सकती है।
मिजोरम का एक्जिट पोल-
पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में भी 28 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ है। यहां सालों से कांग्रेस सत्ता में है। लेकिन इस बार मिजोरम कांग्रेस के हाथ से फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। जानिए मिजोरम का एग्जिट पोल क्या कहता है-
C Voter+Republic TV का एग्जिट पोल -
कांग्रेस- 14-18 सीट
मिजो नेशनलिस्ट फ्रंट- 16-20 सीट
जोरम पीपल्स मूवमेंट- 3-7 सीट
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- exit poll exit poll 2018 exit poll 2018 rajasthan exit poll 2018 madhya pradesh exit poll 2018 Chhattisgarh exit poll 2018 Telangana exit poll 2018 Mizoram exit poll results exit poll madhya pradesh exit poll mp exit poll rajasthan exit polls telangana 2018 exit poll results exit poll telangana exit poll 2019 exit poll 5 states exit poll 2018 election exit poll meaning in hindi