यूपी चुनाव: पहला चरण खत्म, EVM में बंद हुई 839 प्रत्याशियों की किस्मत

X
By - haribhoomi.com |10 Feb 2017 6:30 PM
उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर औसतन 64 प्रतिशत वोट डाले गए। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने मतदान संपन होने के बाद देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पहले चरण में औसतन करीब 64 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61. 04 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Polling time ends for the first phase of #UttarPradeshelections, visuals from Mathura. pic.twitter.com/DW1dVys5Sf
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2017
आपको बता दें कि बुलंदशहर में लगभग 64 प्रतिशत, एटा में 73, फिरोजाबाद में 63, नोएडा में 60, गाजियाबाद में 57, हापुड़ में 70, हाथरस में 62, कासगंज में 61, मथुरा में 68, मेरठ में 65, मुजफ्फरनगर में 65, शामली में 63, आगरा में 64, अलीगढ़ में 65 तथा बागपत में करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कि पहले चरण में मतदाताओं ने काफी जोश-ओ-खरोश से मतदान किया। आयोग के निर्देशों के अनुसार जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केन््रद में उपस्थित हुआ, उसे वोट डालने दिया गया। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों की 73 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गईं।
मतदान के दौरान यहां हुईं झड़प
1. बागपत से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शहर की बाघू कालोनी में दो समुदायों के बीच एक समुदाय को मतदान से रोकने की कोशिश किये जाने तथा मतदान पर्चियां छीने जाने पर आपस में पथराव तथा मारपीट हुई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
2. बागपत के ही जिले के बड़ौत स्थित लोयन गांव में बूथ संख्या 35 पर राष्ट्रीय लोकदल :रालोद: के कार्यकर्ताओं ने दलित मतदाताओं को रोका और उनकी मतदान पर्ची फाड़ दी। इस मामले में तीन रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
3. मेरठ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को फरीदपुर गांव स्थित मतदान केंद्र के पास पिस्टल ले जाने पर हिरासत में लिया गया। मेरठ में ही मंत्री शाहिद मंजूर के काफिले पर बसपा समर्थकों द्वारा पथराव किये जाने की खबर है। इसके अलावा कुछ अन्य मतदान केंद्रों पर भी हंगामे की खबरें हैं।
4. शामली में कुछ दबंगों द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने की सूचना मिली है।
EVM में बंद हुई इनकी किस्मत
पहले चरण में विभिन्न पार्टियों के कई छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। नोएडा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, कैराना सीट से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका, मथुरा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, सरधना सीट से भाजपा के विवादास्पद विधायक संगीत सोम तथा थाना भवन सीट से सुरेश राणा समेत कुल 839 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया।
1. पहले चरण के चुनाव में एक करोड़ 17 लाख महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 60 लाख 17 हजार 81 मतदाता थे। मतदान के लिये 14 हजार 514 केंद्र तथा 26 हजार 823 मतदान स्थल बनाये गये थे।
2. स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिये 826 कम्पनी केंद्रीय बल तथा पुलिस के 8011 उपनिरीक्षक, 4823 मुख्य आरक्षी तथा 60 हजार 289 आरक्षियों की तैनाती की गयी थी। इसके अलावा 2268 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 285 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 429 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS