ओवैसी ने संबित पात्रा के बयान पर किया पलटवार, कहा- संबित पात्रा बच्चा है और बच्चों के बाप से है हमारा मुकाबला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबित पात्रा के बयान पर पलटवार किया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अरे संबित पात्रा बच्चा है, बच्चों के बारे में नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि बच्चों के बाप से हमारा मुकाबला है। उन्होंने आगे कहा कि जब बड़े बात करते हैं तो बच्चों को टांय-टांय नहीं करना चाहिए।
Arre Sambit baccha hai, bacchon ke baare mein nahin bolte. Bacchon ke baap se muqabla hai hamara. Jab bade baat karte hain to bacchon ko tayein-tayein nahin karna chahiye: Asaduddin Owaisi, AIMIM on Sambit Patra calling him 'neo Jinnah' pic.twitter.com/rZGyVVmWBY
— ANI (@ANI) June 26, 2018
आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबिता पात्रा ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज के राजनीतिक परिदृश्य में, मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि श्री ओवैसी नये जिन्ना हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी द्वारा मुसलमानों को उत्तेजित करने और उन्हें मुख्यधारा से अलग करने की यह रणनीति खतरनाक है और वह दोहरा अपराध है।
In today's political scenario, I have no hesitation in saying that Mr Owaisi is the neo Jinnah. This tactic of instigating Muslims to break away from mainstream is a dangerous one & he is a repeat offender: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/brxSXFekZ3
— ANI (@ANI) June 26, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS