आतंक को पनाह देने वाले पाक को मिलेगा ऐतिहासिक जवाबः जेटली
जेटली आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

X
haribhoomi.comCreated On: 29 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ के प्रयास, सीजफायर उल्लंघन और अपने क्षेत्र का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को पनाह देने और उन्हें पोषित करने के लिए करता रहा है। सितंबर में सर्जिकल स्ट्राइक की खबरें सार्वजनिक होने के बाद से लगातार दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और बयानों का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाक को निशाना बताते हुए कहा कि पाक की इन हरकतों का भारत ऐतिहासिक जवाब देने के मूड में है। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जेटली आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
जेटली ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद को पनाह देने के लिए करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय पटल पर उठाया जाएगा और इसका हल खोजा जाएगा।
सितंबर में भारत के द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक और पाक के सीजफायर उल्लंघन के कड़े जवाबों का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पहली बार ऐसी केंद्र सरकार आई है, जिसने पड़ोसी देश को यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर आप भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होंगे तो आपको उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि आतंकवाद कायरों का हथियार होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story