आकार में बदलाव से सशस्त्र बल कमजोर नहीं हुए सुरक्षा प्रतिष्ठानः रक्षा मंत्री

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |26 Oct 2018 12:21 AM
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को कहा कि देश के सुरक्षा प्रतिष्ठान के आकार में हालिया बदलावों से उनके मंत्रालय के प्राधिकार और सशस्त्र बल कमजोर नहीं हुए हैं।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को कहा कि देश के सुरक्षा प्रतिष्ठान के आकार में हालिया बदलावों से उनके मंत्रालय के प्राधिकार और सशस्त्र बल कमजोर नहीं हुए हैं।
सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सुरक्षा संबंधी विषयों के लिए अंतर मंत्रालयी समन्वय में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
रक्षा मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में सुरक्षा प्रतिष्ठान के आकार में बदलावों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह कहा।
दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सहायता करने के लिए राजग सरकार द्वारा रणनीतिक नीति समूह का हाल ही में पुनर्गठन किए जाने के बाद कुछ हलकों ने उसकी आलोचना की थी।
ये भी पढ़ेंः अग्रवाल को उमा भारती ने दी श्रद्धांजलि, कहा-स्वच्छ गंगा के सपने को साकार करने में जुटी है सरकार
मंत्री ने कहा कि आज भारत की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जरिए नहीं है। साइबर क्षेत्र सहित यह विभिन्न तरह के खतरों का सामना कर रही है।
सीतारमण ने कहा कि आपको अंतर - मंत्रालयी समन्वय की जरूरत है, जहां एनएसए एक भूमिका निभाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS