अयोध्या/ AMU स्टुडेंट यूनियन ने CM, CJI और गवर्नर को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

अयोध्या/ AMU स्टुडेंट यूनियन ने CM, CJI और गवर्नर को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की
X
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के रूख के बाद उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग की है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के रूख के बाद उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग की है।

छात्र संघ ने कल शाम शुक्रवार को ऐलान किया कि अयोध्या में 25 नवंबर को विहिप की प्रस्तावित धर्म सभा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को खतरा होने के बारे में वह भारत के प्रधान न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहा है।
छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कि राज्य के अलग अलग हिस्सों में दहशत का माहौल है।
आमिर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के अधिकारक्षेत्र को चुनौती देकर केन्द्र और राज्य की सरकारें कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर नैतिक रूप से जवाबदेह होंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story