शाह ने गिनाए मोदी के तीन साल के कारनामे

शाह ने गिनाए मोदी के तीन साल के कारनामे
X
अमित शाह ने कहा, ''देश में जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो इन तीन सालों में हुआ है।''

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो इन तीन सालों में हुआ है। इस दौरान जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। तभी हमने नारा बनाया- साथ है, विश्वास है... हो रहा विकास है।

इन तीन सालों में सरकार ने ऐसा काम किया कि विरोधी भी कोई आरोप नहीं लगा पाए। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक कर जहां सेना ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति को दर्शाया है।

शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने शत्रु संपत्ति बिल लाकर एक मजबूत काम किया है। सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी जैसा कठोर नियम और बेनामी संपत्ति एक्ट लेकर आई। यही वजह है कि अब तक 15 हजार करोड़ बेनामी संपत्ति जब्त की गई।

शाह ने कहा कि विदेशों में भी भारत को लेकर सोच बदली है। मोदी देश की सोच बदलने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के नासूर को उखाड़ फेंका गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार ने वीआईपी कल्चर को खत्म किया। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 28.52 करोड़ एकाउंट खोले गए हैं। ई-मंडी के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए का काम किया गया। देश में मुद्रा योजना चलाई गई। सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर 8 हजार करोड़ पैसा खातों में पहुंच चुका है।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की। जीएसटी कानून बनाने को भी उन्होंने सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया। शाह ने कहा कि देश के जिन 18 हजार गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी उनमें से 13 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई।

उन्होंने कहा कि इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 4.5 करोड़ बच्चों का टीकाकरण हुआ। उन्होंने कहा कि देश में व्यक्तिगत आय पिछले साल के मुकाबले 10,000 बढ़कर 1 लाख 3 हजार हो गई है।

शाह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देकर हमारी सरकार ने नारी सशक्तिकरण बढ़ावा दिया है। शाह ने कहा कि जिन गरीबों को गैस के कनेक्शन मिले, जिन युवाओं को रोजगार के लिए लोन मिले, उनके लिए वाकई अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने मेजर गोगोई की तारीफ करते हुए कहा कि सेना के सम्मान से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।

तीन साल पूरे अब आगे की तैयारी

- 100 स्मार्ट सिटी बनाने पर काम चल रहा है।

- 2020 तक सभी राजमार्गों को क्रॉसिंग फ्री किया जाएगा।

- नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

- बेनामी संपत्ति पर लगाम कसी जाएगी और कालाधन पर नियंत्रण करने का काम चल रहा है।

- यह सरकार पारदर्शी तरीके से चलेगी, देश के गौरव को दुनिया में स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहेगी

देश की मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आईएमएफ ने 7.2 प्रतिशत विकास दर का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों की व्यक्तिगत आय में बढ़ोतरी हुई है। शाह ने कहा कि मुद्रा बैंक से 7.5 करोड़ युवाओं को लोन दिया गया।

4.5 करोड़ गरीबों के घर शौचालय

स्वच्छ भारत अभियान का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि जनसमस्याओं को जनभागीदारी से सुलझाने का प्रयास किया गया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 4.5 करोड़ गरीबों के घर शौचालय बनवाया। उन्होंने कहा कि 2016-17 में सबसे ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ, सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन हुआ।

सरकार ने न्यू इंडिया की नींव रखी

शाह ने कहा कि तीन साल में मोदी सरकार ने न्यू इंडिया की नींव रखी। तेजस एयरक्राफ्ट को एयरफोर्स में शामिल कर मेक इन इंडिया को मजबूती प्रदान की। सेना के आधुनिकीकरण का काम किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story