अमरनाथ हमलाः राहुल गांधी का PM पर हमला, कहा- स्वीकार करें अपनी जिम्मेदारी

अमरनाथ हमलाः राहुल गांधी का PM पर हमला, कहा- स्वीकार करें अपनी जिम्मेदारी
X
इससे पहले 2000 में श्रद्धालुओं के ऊपर किए गए हमले में 32 श्रद्धालु समेत 35 लोग मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की रात अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के बस आतंकियों के द्वारा किेए गए कायराना हमले का जहां पूरा देश विरोध कर रहा है, तो वहीं इस पर राजनीति भी तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:- अमरनाथ हमलाः 7 श्रद्धालुओं की मौत, PM ने की घटना की निंदा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं निर्दोष अमरनाथ यात्रिंयों पर आज आतंकवादी हमले में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों के दर्द और पीड़ा के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।

इसे भी पढ़ें:- अमरनाथ यात्रियों पर हमला के बाद आज दिल्ली में अहम बैठक

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि इन कायर आतंकवादियों से भारत कभी भी भयभीत नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि यह एक गंभीर और अस्वीकार्य सुरक्षा चूक है। प्रधानमंत्री को इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। और इसे फिर से नहीं होने देना चाहिए।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के भक्तों पर यह हमला पूरी मानवता के खिलाफ अपराध है।

इसे भी पढ़ें:- कश्मीर में अमरनाथ श्रद्धालुओं पर आंतकी हमला, 7 की मौत 25 जख्मी

उन्होंने कहा कि इससे पूरा देश स्तब्ध है। कहा कि भारत सरकार को पूरे मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो।

इसे भी पढ़ें:- अमरनाथ हमला: घायलों से मिली सीएम मुफ्ती, कहा- हमले से कश्मीर का सिर शर्म से झुक गया

गौरतलब है कि इससे पहले 2003 में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान कटड़ा में वैष्णो देवी के आधार शिविर पर हमला कर 8 श्रद्धालुओं को मार डाला था। साथ ही टांडा में सेना के एक ब्रिगेडियर को भी मार डाला था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story