अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर किए गए हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः नायडू

भारत ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इस हमले को लेकर कहा है कि हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा पड़ोसी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
This is an act against humanity, condemn the incident. J&K Government has ordered an inquiry: Venkaiah Naidu,Union Minister #AmarnathYatra pic.twitter.com/ihUW8NNKbd
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
हमले की डिटेल बताते हुए वेंकैया ने कहा कि जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रियों को ले जाने वाली बस ने इन्फॉर्म नहीं किया। उनके साथ सिक्युरिटी नहीं थी। ऐसा नहीं करना चाहिए। रिक्वेस्ट है कि बस ट्रांसपोर्ट में रजिस्टर्ड कराएं। हमारा पड़ोसी आतंक को प्रोत्साहित कर रहा है। ऐसे में सावधानी रखें। मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी सहानुभूति है। यात्रा ठीक ढंग से चलती रहे इसका पूरा प्रयास करेंगे।
वहीं, इस हमले के बाद आगे रणनीति तैयार करने के लिए राजनाथ ने एक हाई लेवर मीटिंग बुलाई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के गवर्नर ने भी एक अलग मीटिंग बुलाई है। बता दें कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर सोमवार रात आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई। 32 तीर्थयात्री जख्मी भी हुए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। हमले के शिकार 3 यात्री गुजरात, 2 दमन और 2 महाराष्ट्र के थे। यात्रा पूरी कर सभी जम्मू लौट रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS