EVM छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस में घमासान
पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली ने ईवीएम का बचाव करते हुए कहा था कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं कि जा सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 April 2017 2:16 AM GMT Last Updated On: 13 April 2017 2:16 AM GMT
ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस के अन्दर घमासन मच गई है। कांग्रेस से वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं होते।
कैप्टन अमरिंदर का रुख कांग्रेस के बाकी नेताओं के रुख से बिलकुल विपरीत है। कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं का कहना है कि ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ संभव है।
फाइनेंसियल एक्सप्रेस के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ संभव होती तो आज मुख्यमंत्री की कुर्सी अकाली नेता के पास होती।
कैप्टन से पहले वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली भी ईवीएम का बचाव कर चुके है। वीरप्पा मोइली ने भी कहा था कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं कि जा सकती है।
हालांकि कांग्रेस का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है। और इसके बाद से कांग्रेस चुनाव आयोग से ये मांग करती आ रही हैं कि ईवीएम की जगह पुराने मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए।
आपको बतादें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। इसके बाद कांग्रेस एक दशक के बाद सत्ता में वापस लौटी हैं।
कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर ये आरोप लगाया था कि भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की थी। इससे उसे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने में आसानी हुई थी।
चुनाव आयोग ने बुधवार को सभी राजनीतिक दलों को खुली चुनौती दी हैं। आयोग ने मई के पहले सप्ताह से 10 मई के बीच वैज्ञानिकों, तकनीक के जानकारों और राजनीतिक दलों को ईवीएम को हैक करने की खुली चुनौती दे दी है।
हालांकि कांग्रेस ने मोइली के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है और यह कांग्रेस का विचार नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story