गोवा के सभी बीजेपी विधायक 15-15 गाय पालें: कांग्रेस

गोवा के सभी बीजेपी विधायक 15-15 गाय पालें: कांग्रेस
X
डेयरी पालन में पुराने जानवरों के निपटान का संवेदनापूर्ण अर्थशास्त्र है।

गोवा में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह राणे ने अपने एक बयान में बीजेपी पर निशाने साधते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी के सभी विधायक 15-15 गाय पालें।

ताकि वे पशुपालक किसानों की समस्याओं को समझ सकें। जिसके बाद प्रताप सिंह ने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के गोमांस वाले बयान का भी बचाव किया।

विधानसभा चल रहे मॉनसून सत्र में बजट से संबंधित चर्चा के दौरान राणे ने कहा कि किसानों को बूढ़ी गायों से निपटने की समस्या हो रही है।

बताते चले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप राणे ने कहा, जब गाय बूढ़ी हो जाए तो उनके साथ क्या करना चाहिए। यह एक बड़ी समस्या है। हमें इस बारे में सोचना चाहिए।

जिसके बाद उन्होंने कहा आप सभी को 15-15 गाय पालनी चाहिए। और सड़कों से गायों को अपने घर ले जाएं और उनकी देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि डेयरी पालन में पुराने जानवरों के निपटान का संवेदनापूर्ण अर्थशास्त्र है। विपक्ष नेता ने सवाल किया, मालिकों ने उनको त्याग दिया है, क्योंकि अब उनसे कोई आर्थिक लाभ नहीं है।

एक व्यक्ति का खाना दूसरे व्यक्ति का जहर है, लेकिन आप बूढ़े होने के बाद अपनी गायों के साथ क्या करते हैं। हम गाय की पूजा करते हैं, लेकिन उसके बाद कौन देखता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story