संसद में उठेगा महात्मा गांधी के पुतले पर फायरिंग का मामला, AAP ने दिया नोटिस

उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी के पुतले को अखिल भारतीय हिंदू महासभा की एक साध्वी द्वारा गोली मरने के मामले में आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल में बहस का नोटिस दिया है।
आपको बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कुछ सदस्यों ने एयर पिस्टल से महात्मा गांधी के पुतले पर फायरिंग की थी। बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
महात्मा गांधी के पुतले पर फायरिंग के मामले में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के कांग्रेस हेडक्वॉर्टर्स में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस सभी राज्यों में सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन करेगी।
AAP MP, Sanjay Singh has given a zero hour notice in Rajya Sabha over the matter of Akhil Bharat Hindu Mahasabha shooting an effigy of Mahatma Gandhi in Uttar Pradesh. (file pic) pic.twitter.com/dFGLJevzMB
— ANI (@ANI) February 3, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS