नेपालः बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अबतक 78 लोगों की मौत, 200 भारतीयों की जान को खतरा

नेपालः बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अबतक 78 लोगों की मौत, 200 भारतीयों की जान को खतरा
X
नेपाल में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

नेपाल में सोमवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जिससे बाढ़ एवं बारिश संबंधी आपदाओं में मरने वालों की संख्या 78 तक पहुंच गई वहीं देश भर में हजारों लोग इस वजह से विस्थापित हुए हैं। नेपाल के मध्य हिस्से में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन जिले में 200 भारतीय सहित करीब 700 पर्यटक फंसे हुए हैं

नेपाल में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और इस वजह से देश में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इसके साथ ही कई स्थान जलमग्न हो गए।

नेपाल में दक्षिणी इलाकों के बड़े भाग में बहने वाली नदी राप्ती का पानी चितवन घाटी में कई बस्तियों और लोकप्रिय होटलों में घुस गया।

गृह मंत्रालय के अनुसार, मोरांग जिले में आज भूस्खलन की ताजा घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जिससे जिले में मरने वालों की संख्या 17 जबकि कुल संख्या 78 पहुंच गई।

बीते चार दिनों में 35 लोग लापता हुए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पांचथर और इलाम में एक एक, झापा और मोरांग में पांच पांच और सुनसारी में आठ लोगों की मौत हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story