2005 नेवी वॉर रूम लीक केस: सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड कमांडर को सुनाई सात साल की सजा

2005 नेवी वॉर रूम लीक केस: सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड कमांडर को सुनाई सात साल की सजा
X
2005 में एक गोपनीय जांच के बाद नेवी वॉर रूम लीक का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

2005 के नौसेना के वॉर रूम लीक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने कैप्टन (सेवानिवृत) सलाम सिंह राठौर को सात साल की सजा सुनाई है। जबकि इस मामले में अन्य दोषी कमांडर (सेवानिवृत्त) जर्नल सिंह कालरा को बरी कर दिया गया है।

इस मामले की सुनवाई करते हुए आधिकारिक रहस्य अधिनियम 1923 की धारा 3(1) के तहत सलाम सिंह राठौर को दोषी माना है और उन्हें सात साल की सजा सुनाई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने इसे राष्ट्रीय अपराध करार देते हुए सलाम सिंह राठौर पर कार्रवाई की है।

आपको बात दें यह मामला 2005 में नौसेना के वॉर रूम से 7,000 से अधिक पन्नों की सेना की रहस्यात्मक जानकारी को लीक करने के मामले में आज सलाम सिंह राठौर को सजा सुनाई गई है। इस मामले में सलाम सिंह राठौर को दोषी माना गया है। इन पर आरोप था की इन्होंने यह दस्तावेज किसी अन्य अधिकारी के साथ साझा किया थे।

इसे भी पढ़े -वीडियो वायरल: पाक में सिख पुलिस अफसर बोला, यहां की सरकार सिखों को देश से बाहर निकालने की योजना बना रही

इस मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष जज एस के अग्रवाल की खंडपीठ में की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

विज्ञापन
Next Story
विज्ञापन