उज्जैन के बड़नगर की पटाखा फैक्टरी में लगी आग, 16 की मौत

बड़नगर. उज्जैन के बड़नगर की पटाखा फैक्टरी में आग लग जाने से 16 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनके शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए जा चुके हैं।
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि फैक्टरी में करीब 25 लोग पटाखे बना रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल के साथ ही उन्हेल, नागदा आदि स्थानों की दमकलें मौके पर रवाना कर दी गई थी। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर अफरातफरी होने से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS