स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से लगातार चौथी बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में के राजनीतिक हालात, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, जीएसटी, न्यू इंडिया मिशन और अपनी सरकार की 3 साल की उपलब्धियों के बारे में बात की। जानिए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें.....
1- पीएम मोदी ने कहा, यह वर्ष आजाद भारत के लिए विशेष साल है। यह वर्ष है, जब हम चंपारण सत्याग्रह के 100 साल मना रहे हैं। भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ है। बाल गंगाधर तिलक ने सार्वजनिक गणेशोत्सव की जो शुरुआत की थी। उसकी भी 125 वीं सालगिरह है।
1942 से 1947 के बीच देश ने सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया, अगले 5 वर्ष इसी सामूहिक शक्ति, प्रतिबद्धता, परिश्रम के साथ देश को आगे बढ़ाएं। न्यू इंडिया जो सुरक्षित, समृद्ध और शाक्तिशाली हो और सबको समान अवसर उपलब्ध कराता हो। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं है। 125 करोड़ लोगों की सामूहिक शक्ति और नए संकल्प के साथ हम एक न्यू इंडिया के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।
2- पीएम मोदी ने कहा, जब नोटबंदी की बात आई दुनिया को आश्चर्य हो रहा था। यहां तक कि लोग कह रहे थे कि अब मोदी गया। आज भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने में हम एक के बाद एक कदम उठाने में सफल हो रहे हैं।
लोगों को कालाधन को मुख्यधारा में लाना पड़ा। अभी एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि 3 लाख करोड़ रुपये बैंकिग सिस्टम में आए हैं, जो कभी नहीं आते थे। बैंकों में जमा किए गए करीब 2 लाख करोड़ रुपये संदेह के दायरे में हैं और उनको जवाब देना पड़ेगा।
3- पीएम मोदी ने कहा, नोटबंदी के बाद जब डेटा का विश्लेषण किया गया तो 3 लाख ऐसी कंपनियां पाईं गईं, जो सिर्फ हवाला का कारोबार करती थीं। उनमें से 1.75 लाख कंपनियों पर ताले लटक गए। कुछ तो ऐसी शेल कंपनियां थीं, जिनके एक ही पते पर कई-कई कंपनियां चलती थीं। हमने उन पर कार्रवाई की।
4- पीएम मोदी ने कहा, नई ब्लैकमनी को लेकर भी मुश्किलें बढ़ी हैं। नए करदाताओं की संख्या इस साल दोगुनी से भी ज्यादा हुई है। 18 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को पहचाना गया है जिनकी आय उनके हिसाब से ज्यादा है। 1 लाख लोग ऐसे सामने आए हैं जिन्होंने कभी इनकम टैक्स का नाम भी नहीं सुना था, लेकिन आज उन्हें इनकम टैक्स जमा करना पड़ रहा है।
5- पीएम मोदी ने कहा, करीब 9 करोड़ किसानों को मृदा कार्ड और 2.5 करोड़ गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए। और गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने की उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान समेत सभी क्षेत्रों में देशवासियों का सरकारी योजनाओं को समर्थन मिला।
6- पीएम मोदी ने कहा, 9 महीने में मंगलयान पहुंच सकते हैं, लेकिन 42 साल से रेल का एक प्रॉजेक्ट लटका पड़ा था। हमारी सरकार ने परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन पर ध्यान दिया। सरकार की किसी योजना में विलंब होता है तो सबसे अधिक नुकसान हमारे गरीब परिवारों को होता है। मैं सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा हर महीने लेता हूं।
7- पीएम मोदी ने कहा, आस्था के नाम पर हिंसा ठीक नहीं, जातिवाद का जहर देश का भला नहीं कर सकता, हमें शांति, एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना है। देश शांति और सदभाव से चलता है। यह गांधी और बुद्ध की भूमि है। उस समय भारत छोड़ो का नारा था, आज है भारत जोड़ो। हम हर किसी को जोड़ना है।
8- पीएम मोदी ने कहा, आज देश में ईमानदारी का उत्सव मनाया जा रहा है। जिन्होंने देश को लूटा और गरीबों को लूटा वे चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। बेईमानों को सिर छुपाने की जगह नहीं मिल रही है। जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की तो दुनिया ने हमारा लोहा माना। जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा सेना के लिए सालों से लटके वन रैंक वन पेंशन को हमने लागू किया। GST जिस तरह से सफल हुआ उसके पीछे कोटि-कोटि लोगों का हाथ है।
9- आस्था के नाम पर हिंसा का रास्ता इस देश में चल नहीं सकता। इसे देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। भारत छोड़ो का नारा आजादी से पहले का था। आज भारत जोड़ो का नारा है।
10- 2018 का एक जनवरी साधारण दिन नहीं होने वाला है। जो लोगों ने 21वीं शताब्दी जन्म लिया है, वे 18 18 साल के होने शुरू हो जाएंगे। वे भारत के भाग्यविधाता हैं, मैं उनका अभिनंदन करता हूं। चलता है वाली प्रवृत्ति हमें छोड़नी पड़ेगी और बदल सकते हैं वाला मनोभाव अपनाना पड़ेगा, देश के तौर पर हमें यही आगे बढ़ने में मदद करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS