कर्नाटक चुनाव 2018: कलबुर्गी में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

कर्नाटक चुनाव 2018 की वोटों की गिनती से पहले कलबुर्गी में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के इंतेजाम किए गए है। अब से कुछ ही देर में वोटों की गिनती होगी शुरु होगी। और कर्नाटक के चुनाव में हार और जीत का फैसला हो जाएगा।
आपको बता दें कि कर्नाटक चुनावों के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम बड़े एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। इनमें मिली-जुली तस्वीर दिखाई दे रही है। किसी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त है तो किसी में भाजपा को।
हालांकि अधिकतर एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की ही उम्मीद जता रहे हैं। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। मतदान के बाद करीब 2655 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। नतीजे 15 मई यानी कल आएंगे।
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 222 सीटों पर मतदान हुआ है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा पाने के लिए 113 सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी होगी। टाइम्स नाउ ने कर्नाटक चुनाव को लेकर दो एग्जिट पोल किए हैं।
70 फीसदी मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया। शाम छह बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि शाम छह बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS