नेहरू को बताया मुस्लिम तो भड़क गई कांग्रेस, पीएम से मांगा जवाब

नेहरू को बताया मुस्लिम तो भड़क गई कांग्रेस, पीएम से मांगा जवाब
X
नेहरू के पिता तथा कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों से छेड़छाड़ की गई
विज्ञापन

नई दिल्ली. कांग्रेस ने आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विकिपीडिया पेज में छेड़छाड़ करने और उनसे संबंधित जानकारी बदलने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें:- भारी वोटों से अम्मा ने मारी बाजी, झूमे समर्थक-उपराज्पाल ने दी बधाई

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां आज संवाददाताओं से कहा, जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता तथा कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों से छेड़छाड़ की गई और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बदलाव एक सरकारी इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस के जरिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र से किया गया। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब मांगा।
उन्होंने कहा, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देंगे कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस नेताओं से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों की जानकारी किस प्रकार एक सरकारी आईपी एड्रेस के जरिए बदली गई?
इसे भी पढ़ें:- घोर अन्याय: रिजिजू को सीट देने के लिए तीन टिकटशुदा यात्रियों को उतारा गया प्लेन से
गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दादा को विकीपीडिया पर कथित तौर पर मुस्लिम बताए जाने पर कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की मांग की।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

विज्ञापन
Next Story
विज्ञापन