Weather Alert: हिमाचल में 75 मौतें, 15 राज्यों में अलर्ट; यूपी-मप्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Himachal Rain Death Toll, UP Weather Alert, IMD Orange Alert States, MP Rainfall Bridge Collapse
X

हिमाचल में 75 मौतें, 15 राज्यों में अलर्ट; यूपी-मप्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Weather Alert : हिमाचल में भारी बारिश से 75 मौतें, उत्तराखंड और MP में तबाही, IMD ने 15 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जानें पूरे देश का मौसम हाल।

Weather Forecast Today: भारत के कई राज्यों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तो बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यह आफत बन चुकी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 75 लोगों की मौत, 300+ घायल और 30 से ज्यादा लापता हो चुके हैं। अकेले मंडी जिले में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने सबसे ज़्यादा तबाही मचाई है। उत्तराखंड में भी चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है, जबकि यूपी और मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, पुल बह चुके हैं और हाईवे बंद हुए हैं।

भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत में झमाझम बारिश राहत लेकर आई है, वहीं पहाड़ी और सीमावर्ती राज्यों में यह आफत बन गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

कहां कितनी बारिश, राज्यवार विवरण

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन तबाही
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सबसे अधिक 14 मौतें मंडी जिले में हुईं हैं। राज्य की 260 सड़कें बंद हैं। 300 ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति ठप है। भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बाधित
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से चारधाम यात्रा बाधित है। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री मार्ग बंद है। बारिश और बाढ़ से अब तक 2 लोगों के मौत की सूचना मिली है। लगातार बारिश से पहाड़ों में दरारें पड़ गईं। मलबा गिर रहा है।

उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 6 जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट डूब गया। मृतकों का अंतिम संस्कार छत पर करना पड़ा। मिर्जापुर, चित्रकूट, प्रयागराज और बांदा में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य प्रदेश में पुल बहा
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर है। नरसिंहपुर-होशंगाबाद हाइवे का पुल बह गया, जिस कारण आवागमन प्रभावित है। पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी

इन राज्यों में भी बारिश का दौर जारी

  • दिल्ली-एनसीआर में अब तक एकसाथ तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो रही है।
  • राजस्थान: 29 जिलों में बारिश का अलर्ट; सवाई माधोपुर और सीकर में बाढ़ जैसे हालात
  • बिहार: 18 जिलों में येलो अलर्ट; बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत
  • झारखंड: रामगढ़ में कोयला खदान धंसने से 4 मौतें
  • नगालैंड: भूस्खलन और बाढ़ से संकट, दीमापुर में ट्रैफिक बाधित

आईएमडी का अलर्ट (6-7 जुलाई)

अलर्ट स्तर

राज्य / क्षेत्र

रेड अलर्ट

हिमाचल, मध्य महाराष्ट्र

ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़

येलो अलर्ट

यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिन मानसूनी बारिश जारी रहेगी। कहीं-कहीं बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करने, बिजली गिरने की आशंका के चलते खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने का सुझाव दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story