Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम ?

Monsoon alert July 2025, heavy rain India July 2025, UP Bihar rain alert, Delhi NCR rain update
X

Weather 1 July : यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत।  

जुलाई 2025 में मानसून के पूरे देश में फैलने के बाद भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और हिमाचल में जनजीवन प्रभावित। जानिए किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

IMD Weather Forecast: देशभर में मानसून के सक्रिय होने के बाद अब इसका भारी प्रभाव उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का अलर्ट है।

IMD अलर्ट: उत्तराखंड हरियाणा में बाढ़ की आशंका
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया, मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा तेज बारिश की संभावना है। यहां बाढ़ की संभावना को लेकर अलर्ट किया गया है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

कहां कितनी बारिश, राज्यवार मौसम अपडेट

  • उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बांदा, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, कानपुर समेत कई जिलों में 1 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है। सोमवार को राज्य में बारिश और प्राकृतिक आपदा में 6 लोगों की मौत हो गई। कुछ जिलों में बिजली गिरने, दीवार ढहने और करंट लगने की घटनाएं भी सामने आईं हैं। गंगा, यमुना, शारदा, रामगंगा, केन जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ा है।
  • उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर जारी है। यमुनोत्री मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है। जिस कारण चारधाम यात्रा स्थगित करनी पड़ी। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी में मंगलवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है। राज्य की 259 सड़कें बंद हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला में में तेज बारिश से 5 मंजिला इमारत ढह गई। वहीं मंडी और बिलासपुर सहित अन्य इलाकों में बिजली करंट और डूबने से 3 लोगोंने जान गंवाई है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
  • बिहार के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, गया, नवादा, औरंगाबाद समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 जुलाई तक राज्यभर में बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • दिल्ली-NCR: नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने यहां 7 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से निजात मिलेगी।
  • राजस्थान के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई है। हालांकि, कुछ इलाकों में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार, 1 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने की संभावना जताई है। लोगों को नदियों के किनारे न जाने, बिजली खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावा
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात में भी तेज बारिश संभावना जताई है। बताया कि इन क्षेत्रों में मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण बारिश का दौर जारी है। आगे 5 लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना, जिस कारण कुछ दिन बारिश जारी रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story