उत्तर भारत में कोहरे का कहर: यूपी में रेड अलर्ट, कई राज्यों में शीत लहर और कड़ाके की ठंड का खतरा

UP Weather Update, 27 December
X

UP Weather Update, 27 December: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

UP Weather Update, 27 December: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी। IMD ने कई राज्यों में ठंड, शीत दिवस और शीत लहर की चेतावनी दी। जानें हर राज्य का मौसम हाल।

UP Weather Today, 27 December: उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD ने चेतावनी दी है कि 27 दिसंबर की सुबह तक असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रह सकती है।

यूपी में रेड अलर्ट, कई राज्यों में ऑरेंज और येलो चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में येलो अलर्ट लागू है। IMD के अनुसार, इन इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है।

न्यूनतम तापमान को लेकर क्या कहता है IMD

IMD का कहना है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है।

किन राज्यों में कितने दिन रहेगा घना कोहरा?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 1 जनवरी 2026 तक घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह स्थिति 30 दिसंबर तक बनी रह सकती है। बिहार में 27 दिसंबर, असम और मेघालय में 26 दिसंबर, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी 28 दिसंबर तक कोहरे का असर देखा जा सकता है।

भीषण ठंड और शीत दिवस की चेतावनी

कोहरे के साथ-साथ कई राज्यों में भीषण ठंड और शीत दिवस का खतरा भी बढ़ गया है। IMD के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को कुछ इलाकों में शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। बिहार में 26 से 30 दिसंबर, उत्तराखंड में 26 से 28 दिसंबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर, और झारखंड में 27-28 दिसंबर के दौरान शीत लहर की संभावना जताई गई है। उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी 27 दिसंबर को ठंड का असर तेज हो सकता है।

बीते 24 घंटे का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन राज्यों में अगले एक सप्ताह तक कोहरे का असर बना रह सकता है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story