एंबेसडर कार से क्रिप्टो करेंसी तक: केंद्रीय मंत्रियों ने सार्वजनिक की सम्पत्ति; जानें कौन कितने का मालिक?

केंद्रीय मंत्रियों सार्वजनिक की सम्पत्ति; जानें कौन कितने का मालिक
Union Ministers Property Details: केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसके अनुसार, मंत्री न सिर्फ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, बल्कि क्रिप्टोकरेंसी, पुरानी कारें, हथियार, ज्वेलरी, म्यूचुअल फंड और डिजिटल एसेट्स जैसी आधुनिक और पारंपरिक संपत्तियां भी उनके पास उपलब्ध हैं।
जयंत चौधरी ने क्रिप्टो में किया निवेश
कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने 31 मार्च 2025 तक ₹21.31 लाख रुपए क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्ट किए हैं। उनकी पत्नी चारु सिंह के पास भी ₹22.41 लाख की डिजिटल एसेट्स हैं। जयंत क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्ट करने वाले इकलौते मंत्री हैं।
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट रेगुलेशन नहीं है। इसके जोखिमों को लेकर RBI भी समय-समय पर चेतावनी देता रहा है।
सोने-चांदी और हथियारों में निवेश
- नितिन गडकरी : 31 साल पुरानी एंबेसडर कार, 3 गाड़ियां, ₹37 लाख की ज्वेलरी, कंचन गडकरी (पत्नी) ₹28 लाख की ज्वेलरी
- निर्मला सीतारमण: ₹27 लाख की ज्वेलरी, ₹19 लाख के म्यूचुअल फंड
- राव इंदरजीत सिंह: 1679 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी-हीरे की ज्वेलरी (कुल ₹1.2 करोड़+)
- वीरेंद्र कुमार: 37 साल पुराना स्कूटर, 1 रिवॉल्वर
- रवनीत सिंह बिट्टू: 1997 मॉडल मारुति कार
- अन्नपूर्णा देवी: रिवॉल्वर, राइफल, ट्रैक्टर, ₹1 करोड़ के म्यूचुअल फंड
- सावित्री ठाकुर: डबल बैरल गन, रिवॉल्वर, ₹67 लाख की ज्वेलरी
- शिवराज सिंह: ₹8.98 करोड़ की संपत्ति, 1 रिवॉल्वर, एंबेसडर कार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया: ₹374 करोड़ की संपत्ति, पुरानी BMW
पुरानी गाड़ियों का क्रेज
कुछ केंद्रीय मंत्री पुरानी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास आज भी दशकों पुरानी गाड़ियां मौजूद हैं। नितिन गडकरी के पास 31 साल पुरानी एंबेसडर कार तो वीरेंद्र कुमार के पास 37 साल पुराना स्कूटर है। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू 1997 मॉडल की मारुति कार के मालिक हैं।
हथियार रखने वाले मंत्री
मोदी कैबिनेट के कुछ मंत्री हथियारों के भी शौकीन हैं। शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी, सावित्री ठाकुर और वीरेंद्र कुमार जैसे सीनियर मंत्रियों के पास रिवॉल्वर, राइफल, और डबल बैरल गन उपलब्ध हैं।
इस संपत्ति विवरण से स्पष्ट है कि केंद्रीय मंत्रियों के पास पारंपरिक संपत्तियों के साथ-साथ आधुनिक निवेश के विकल्प जैसे क्रिप्टोकरेंसी और म्यूचुअल फंड भी हैं। वहीं, कुछ मंत्री पुराने वाहनों और हथियारों से भी जुड़े हुए हैं, जो उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और रुचियों को दर्शाते हैं।
