Budget 2026 पर PM मोदी का संबोधन: बोले- "ये युवाशक्ति का बजट है... अपार अवसरों का राजमार्ग"

pm modi speech on budget 2026
X

PM Modi ने Budget 2026-27 को युवाशक्ति, MSME और आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान देने वाला बजट बताया।

Budget 2026-27 पर PM Modi ने बताया कैसे यह बजट विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत, MSME और युवाओं को नई गति देगा।

केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “अपार अवसरों का राजमार्ग” है, जो 2047 के विकसित भारत के सपने को मजबूत आधार देता है। पीएम मोदी के अनुसार, यह बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप है, जिससे हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस समय जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और तेज़ रफ्तार मिलेगी। उन्होंने साफ किया कि भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने बताया कि बजट 2026-27 में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है। खासतौर पर MSMEs, यानी लघु, छोटे और कुटीर उद्योगों को इस बजट में मजबूत समर्थन दिया गया है। इससे ये उद्योग लोकल से ग्लोबल बनने की ताकत हासिल करेंगे और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

प्रधानमंत्री ने इस बजट को युवाशक्ति का बजट बताते हुए कहा कि इससे देश को नई गति मिलेगी। युवाओं को नए अवसर, स्किल और आत्मनिर्भर बनने का भरोसा मिलेगा। कुल मिलाकर, बजट 2026-27 भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Budget 2026: पीएम मोदी का संबोधन

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story