Today's Breaking News 9 July: राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, हनुमानगढ़ में बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत

11 जुलाई 2025 की ब्रेकिंग न्यूज़: बंगाल न्यूज, शुभांशु शुक्ला की वापसी, ओडिशा में बसों की हड़ताल
X

देश-दुनिया की गुरुवार (11 जुलाई) की ताजा खबरें।  

देश-दुनिया की बुधवार (9 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 9 July: देश में घनघोर बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी बुधवार को देशभर में हड़ताल करेंगे। इससे बैंकिंग, डाक और अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। अमरनाथ यात्रा के छठे दिन 18,633 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बिहार में स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राजद और टीएमसी सहित 9 दलों ने चुनौती दी है। दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) या ओवरएज वाहनों पर फ्यूल प्रतिबंध 1 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। दिल्ली हाईकोर्ट 202 दंगों के मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। इसी तरह देश-दुनिया की बुधवार (9 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 9 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 9 July 2025 2:36 PM

    हनुमानगढ़ में बस-डंपर की टक्कर में 4 की मौत
    राजस्थान के हनुमानगढ़ में रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर की टक्कर में 4 लोग की मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे नेशनल हाईवे-54 पर संगरिया के नगराना गांव में हुआ। एक्सीडेंट में बस में बैठे 17 यात्री घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर्स बुरी तरह फंस गए। बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया।

  • 9 July 2025 1:46 PM

    राजस्थान में फाइटर जेट क्रैश 
    राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा हो गया। रतनगढ़ में फाइटर जेट क्रैश होने की सूचना है। राजलदेसर पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है। पुलिस ने फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं की है। 

  • 9 July 2025 12:48 PM

    तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी
    26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 13 अगस्त तक जेल में ही रखा जाएगा। दिल्ली की NIA कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। NIA ने अब उसके खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट 13 अगस्त को उस पर सुनवाई करेगी।

  • 9 July 2025 10:54 AM

    पटना में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
    पटना में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। 6E- 5009 फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी तभी इससे पक्षी टकराया। यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी है। विमान में कुल 169 यात्री सवार थे। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की मरम्मत में जुटी हुई है।

  • 9 July 2025 10:54 AM

    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई।  

  • 9 July 2025 10:04 AM

    गुजरात में भरभराकर गिरा ब्रिज, कई वाहन नदी में गिरे 
    गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज भरभराकर गिर गया है। कई वाहन नदी में गिर गए हैं। दो लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह पुल उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। 

  • 9 July 2025 7:59 AM

    भारतीय नर्स को 16 जुलाई को होगी फांसी 
    केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक की हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। पिछले साल यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने उनकी मौत की सजा को मंजूरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि भारत सरकार इस मामले पर नजर रखे हुए है और लोकल अधिकारियों और निमिषा के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। निमिषा 2017 से जेल में बंद हैं, उन पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की ड्रग का ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप है। 

  • 9 July 2025 7:58 AM

    वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर महागठबंधन का बिहार बंद 
    बिहार चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन पर सियासत गर्म है। विपक्ष ने बुधवार को बिहार बंद बुलाया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। भोजपुर में के बिहिया स्टेशन पर पूर्व राजद विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी की। 3 मिनट बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया।

  • 9 July 2025 7:09 AM

    अमरनाथ यात्रा: 1.11 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 
    अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। छठे दिन 18,633 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री, सोमवार को 23,857 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

  • 9 July 2025 7:08 AM

    आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
    देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से हाहाकार है। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश, गोवा कोंकण, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story