Today's Breaking News 8 July: मनमोहन बने ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष, ट्रम्प को नोबेल के लिए सिफारिश, बिहार से चलेंगी 5 नई ट्रेनें

Today's Breaking News 8 July
Today's Breaking News 8 July: देश में झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बरसात आफत बन गई है। हिमाचल प्रदेश में 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है। 28 लापता हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत 28 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। PM नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे का आखिरी दिन है। PM नामीबिया रवाना होंगे। जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल बुलवायो में होगा। अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। देश में 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना ऑनलाइन होगी। जनगणना महापंजीयक कार्यालय के अनुसार, जातीय गिनती और जनगणना पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होगी। इसी तरह देश-दुनिया की मंगलवार (8 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 8 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 8 July 2025 11:33 PM
बिहार को 5 नई ट्रेनों की सौगात, 4 वंदेभारत ट्रेन
रेल मंत्री ने बिहार के लिए पांच नई ट्रेनों का ऐलान किया है। इनमें से 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार के मुताबिक, देश में अभी 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इनमें से एक दैनिक पटना-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है। जो दैनिक अमृत भारत ट्रेन है। दरभंगा-गोमती नगर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस, मालदा टाउन से किउल होते हुए लखनऊ तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना है। एक और अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से अमृतसर तक चलेगी। इन 7 में से 5 का प्रस्थान बिंदु बिहार है। बिहार के जोगबनी स्टेशन से तमिलनाडु के इरोड स्टेशन तक एक ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
- 8 July 2025 11:05 PM
तेलंगाना: ताड़ी पीने से 15 की हालत बिगड़ी, एक गंभीर
तेलंगाना | कुकटपल्ली में ताड़ी पीने से 15 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें रामदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य का इलाज चल रहा है। आबकारी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।"
- 8 July 2025 2:49 PM
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की शुरुआती जांच रिपोर्ट
अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को एअर इंडिया विमान क्रैश हुआ। विमान हादसे के 26 दिन बाद मंगलवार (8 जुलाई) को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने केंद्र सरकार को प्राइमरी जांच रिपोर्ट सौंपी है। जांच में मिले सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। - 8 July 2025 2:43 PM
भुवनेश्वर: मनमोहन सामल ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष बने
भारतीय जनता पार्टी ने मनमोहन सामल को लगातार दूसरी बार ओडिशा प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने मंगलवार को भुवनेश्वर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
- 8 July 2025 2:35 PM
तिरुवनंतपुरम: विश्वविद्यालयों के भगवाकरण का आरोप, राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन
केरल: तिरुवनंतपुरम में विश्वविद्यालयों के भगवाकरण का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एसएफआई सदस्यों को पुलिस ने केरल विश्वविद्यालय के अंदर हिरासत में लिया है।
- 8 July 2025 2:35 PM
इजराइल ने ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट किया
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। मंगलवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान नेतन्याहू ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा-मैंने नोबेल कमेटी को एक पत्र लिखा है, जिसमें मैंने आपको शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। आप इस सम्मान के सच्चे पात्र हैं और यह आपको मिलना ही चाहिए। - 8 July 2025 2:34 PM
पानीपत: ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सोनीपत में ट्रैक पर फेंका
हरियाणा के पानीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने सोनीपत के पास उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत एसपी मौके पर पहुंचे।
- 8 July 2025 7:19 AM
PM मोदी का ब्राजील दौरा
प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय ब्राजील यात्रा पर हैं। PM मोदी मंगलवार को ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला द सिल्वा से मुलाकात करेंगे। दोनों दिग्गजों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संपर्क सहित आपसी हित के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा हो सकती है। यात्रा के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी नामीबिया पहुंचेंगे। उसके बाद 9 जुलाई को स्वदेश के लिए रवाना होंगे। - 8 July 2025 7:15 AM
अमरनाथ यात्रा: 24 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा के पांचवें दिन 23,857 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। पहले 5 दिन में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 93,336 पहुंच गई है। इस बीच 8,605 यात्रियों का छठा जत्था सोमवार को जम्मू से गांदरबल के बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को होगा। - 8 July 2025 7:13 AM
देश का मौसम
देश में झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में बारिश आफत बन गई है। हिमाचल में 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है। 28 लापता हैं। 500 घरों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा- कोंकण, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
