Live

Today's Breaking News 7 june: कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव-कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, 3 की मौत

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव-कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, 3 की मौत
X
देश-दुनिया की शनिवार (7 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 7 june: भारत में शनिवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा के अवसर पर दिल्ली, भोपाल सहित सभी शहरों में सुबह की नमाज अदा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 में शामिल होने के लिए कनाडा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी को कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर जी7 का न्योता दिया है। श्रीनगर और वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की नियमित सेवाएं शुरू होंगी। भारतीय नौसेना 18 जून को विशाखापट्टनम के नेवी डॉकयार्ड में देश के पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) अर्णाला को कमीशन करने वाली है। भारत में मौसम के दो रंग रहेंगे। कहीं बारिश होगी तो कहीं गर्मी पड़ेगी। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, नागालैंड सहित 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (7 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 7 june 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 7 Jun 2025 6:29 PM

    सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम उनकी ECG, MRI समेत अन्य टेस्ट कर रही है।

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) ने नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 7 Jun 2025 5:40 PM

    ऑपरेशन सिंदूर में घायल सैनिक का निधन, CM नीतीश ने दुख जताया

    ऑपरेशन सिंदूर में घायल भारतीय सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह बक्सर जिले के रहने वाले थे। पिछले कई दिन से उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख जताते हुए हवलदार सुनील सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार द्वारा मानदेय और पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने का ऐलान किया है।  

  • 7 Jun 2025 2:27 PM

    गुरुग्राम बम विस्फोट, चार्जशीट में गोल्डी बरार सहित 5 आरोपी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के गुरुग्राम में दो क्लबों पर बम हमलों से संबंधित 2024 के मामले में नामित व्यक्तिगत आतंकवादी गोल्डी बरार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए ने कनाडा निवासी सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार, सचिन तालियान, अंकित, भाविश और अमेरिका निवासी रणदीप सिंह उर्फ ​​रणदीप मलिक पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए(पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। गोल्डी बरार और रणदीप मलिक को छोड़कर बाकी सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

  • 7 Jun 2025 1:46 PM

    गुप्तकाशी में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

    उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में तकनीकी खराबी के चलते एक निजी हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। 



  • 7 Jun 2025 1:39 PM

    बिहार चुनाव: 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA खेमे से बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न दलों में सीट शेयरिंग फार्मूले तय होने की चर्चा है। सूत्रों ने दावा किया नीतीश कुमार की जेडीयू 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, एलजेपी (रामविलास) को 28-30 , जीतनराम माझी की हम को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 4-5 सीटें मिल सकती हैं। 

  • 7 Jun 2025 1:08 PM

    बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सिर्फ अपराध ही नहीं, बल्कि "देशद्रोह" करार दिया है।

  • 7 Jun 2025 1:00 PM

    बेंगलुरु भगदड़, KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 जीत के बाद 4 जून को आयोजित विक्ट्री परेड में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने शुक्रवार रात अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।



  • 7 Jun 2025 12:52 PM

    रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, 3 की मौत
    रूस ने शनिवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव पर एक भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला किया। हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हमला रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रहे लगातार और व्यापक हमलों की कड़ी में एक और खतरनाक कदम है। खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 निजी मकान क्षतिग्रस्त हुए है।

  • 7 Jun 2025 9:18 AM

    प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी बकरीद की बधाई
    PM नरेंद्र मोदी ने 'X' पर लिखा-ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मज़बूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा-ईद-उज-जुहा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।

  • 7 Jun 2025 8:56 AM

    दिल्ली में कोरोना से 5 महीने के बच्चे की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केस 5364 पहुंच गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड से दो और मौतें दर्ज की गईं। इनमें पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल है। केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story