Today's Breaking News 6 june: कनाडा G7 समिट में शामिल होंगे मोदी, महाराष्ट्र में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, सहारनपुर में सेना के विमान की आपात लैंडिंग

Today's Breaking News 6 june: भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ब्याज दरों का ऐलान करेगी। कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कटरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। NIA की स्पेशल कोर्ट इसपर फैसला लेगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलेंगे। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (6 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 6 june 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 6 Jun 2025 7:58 PM
बेंगलुरु भगदड़ केस में एक और एफआईआर हुई है। हादसे में जीवित बचे सी वेणु ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को लिखित शिकायत देकर बताया कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रशासनिक समिति और डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी जिम्मेदार हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
- 6 Jun 2025 7:50 PM
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को बताया कि आज 12 ऐसे माओवादियों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ आत्मसमर्पण किया है, जिन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम था।
- 6 Jun 2025 7:47 PM
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, बिहार में अब बदलाव की जरूरत है। नीतीश कुमार वापस एक बार घर वापसी भी कर लें, तो भी अच्छा होगा। हम सभी से इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान करते हैं।
- 6 Jun 2025 7:43 PM
कनाडा G7 समिट में शामिल होंगे मोदी
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का न्योता दिया है। यह सम्मेलन इस महीने के अंत में कनाडा में होगा। पीएम मोदी ने एक्स (Twitter) पर इसकी जानकारी दी और कार्नी को चुनावी जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने आमंत्रण के लिए आभार जताया। ...पढ़िए पूरी खबर
- 6 Jun 2025 5:49 PM
भारतीय वायुसेना के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को सहारनपुर के पास नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियातन लैंडिंग की। वायुसेना अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह लैंडिंग सावधानीपूर्वक की गई प्रक्रिया का हिस्सा थी। हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी और वह सहारनपुर एयरबेस पर सुरक्षित रूप से लौट आया है।
- 6 Jun 2025 4:06 PM
भारतीय सेना द्वारा पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस नेता राजेश सोनी को भारी पड़ गया। उज्जैन पुलिस ने गुरुवार देर रात उन्हें उनके निवास से गिरफ्तार किया है।
- 6 Jun 2025 4:03 PM
मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन राज्यसभा जाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की उपस्थिति में टीएन सचिवालय में नामांकन दाखिल किया।
- 6 Jun 2025 3:56 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहे। राजगीर में कहा, मेरा लक्ष्य जाति जनगणना है। लोकसभा में मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि जाति जनगणना होकर रहेगी। लेकिन ये (भाजपा) कभी असली जाति जनगणना नहीं कराएंगे, क्योंकि इन्होंने जिस दिन असली जाति जनगणना करा दी, उसी दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।
#WATCH राजगीर, बिहार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "... मेरा लक्ष्य जाति जनगणना है। मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि जाति जनगणना होगी। उन्हें आत्मसमर्पण करने की आदत है... डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा है कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से… pic.twitter.com/BjIJarOCxS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025राहुल गांधी ने आगे कहा, उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी) आत्मसमर्पण करने की आदत है। डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा है कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से आत्मसमर्पण करवा दिया है। पीएम मोदी यह नहीं कह पा रहे हैं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।
- 6 Jun 2025 10:29 AM
RBI ने 0.50% घटाकर 5.50% की ब्याज दर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्याज दर को 0.50% घटाकर 5.50% कर दिया है। यानी आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। आपकी EMI भी घटेगी। मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 6 जून को सुबह 10 बजे दी। ये मीटिंग 4 जून को शुरू हुई थी। - 6 Jun 2025 9:09 AM
बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB का मार्केटिंग हेड गिरफ्तार
बेंगलुरु भगदड़ मामले में बड़ा अपडेट है। पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई भागने की कोशिश कर रहे निखिल को पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोच लिया। पुलिस निखिल से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। बता दें कि 4 जून को हुई RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ हुई थी। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
