Today's Breaking News 6 July: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी, रॉयटर्स के एक्स अकाउंट ब्लॉक, गुजरात में AAP विधायक गिरफ्तार

रविवार (6 जुलाई) की ताजा ब्रेकिंग खबरें।
Today's Breaking News 6 July: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रियो डी जेनेरियो पहुंचे। वहां ब्राज़ील में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने शानदार स्वागत किया। अमेरिका के टेक्सास में बारिश और बाढ़ से करीब 43 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग लापता हैं। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (6 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 6 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 6 July 2025 8:13 AM
प्रधानमंत्री मोदी आज ब्राजील यात्रा पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील यात्रा पर हैं। रियो डी जेनेरियो के गैलेओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय स्वागत हुआ। वे राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर ब्राजील गए हैं। रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद राजकीय यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी ब्राजील यात्रा है। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और आपसी संबंधों को लेकर रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
- 6 July 2025 8:08 AM
मंडी बाढ़-बारिश से तबाही, 31 लापता
हिमाचल प्रदेश के मंडी बाढ़ और बारिश से लोग परेशान हैं। डीसी अपूर्व देवगन ने बतया कि थुनाग की मुख्य सड़क को मोटरेबल बना दिया गया है। कुछ आपूर्ति वाहन भी वहां रखे गए हैं। खच्चरों की मदद से भी आपूर्ति भेजी गई है। लापता लोगों की संख्या अभी भी 31 है। हमें कोई लापता व्यक्ति नहीं मिला है। करीब 250 एसडीआरएफ-एनडीआरएफ कर्मियों की विशेष टुकड़ियां तैनात हैं... भौगोलिक स्थिति के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण है।
