Today's Breaking News 5 August: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 28 राज्यों में बारिश का अलर्ट, भारत यात्रा पर फिलीपिंस के राष्ट्रपति

Breaking News 30 august 2025
X

Breaking News 30 august 2025

देश-दुनिया की मंगलवार (5 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Today's Breaking News 5 August : भारत में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार (5 अगस्त) को यूपी बिहार और मध्य प्रदेश समेत 28 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। केरल, पांडुचेरी और तमिलनाडु में तेज बारिश की संभावना है। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन SIR पर हंगामे के आसार हैं। प्रधानमंत्री मोदी NDA सांसदों की बैठक को संबोधित करेंगे। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड माकोर्स जूनियर भारत यात्रा पर हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसी तरह देश-दुनिया की मंगलवार (5 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 5 August 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 5 Aug 2025 1:40 PM

    पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

    जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। मंगलवार दोपहर दिल्ली में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। 

  • 5 Aug 2025 10:25 AM

    NDA संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम मोदी का स्वागत  

    भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल (Parliamentary Party Meeting) की बैठक संसद भवन में हो रही है। संसद भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में पीएम मोदी पहुंचे तो एनडीए सांसदों ने 'हर हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

  • 5 Aug 2025 8:21 AM

    रांची: शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज 

    रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक शिबू सोरेन का आज अंतिम संस्कार होगा। रांची स्थित उनके घर में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। तेजस्वी यादव, बाबूलाल मारंडी सहित अन्य नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। 

  • 5 Aug 2025 8:15 AM

    मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की तस्करी, 14 गिरफ्तार

    मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के भोपा में पुलिस एनकाउंटर में बड़ी मात्रा में हथियार, नकदी और वाहन बरामद किए गए हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया, अवैध हथियारों की तस्करी के मामले की सूचना मिली थी। जिस पर दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार कर थार और 3 बाइक पकड़ी हैं। 10-15 लाख के असलहे बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम को इनाम भी दिया जा रहा है।

  • 5 Aug 2025 8:12 AM

    दिल्ली: इंद्रलोक जूता बाज़ार में लगी भीषण आग

    दिल्ली के प्रसिद्ध इंद्रलोक जूता बाज़ार में भीषण आग लग गई। मंगलवार सुबह आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

  • 5 Aug 2025 8:10 AM

    बैंक लोन फ्रॉड केस: ED के समक्ष पेश होंगे अनिल अंबानी

    मुंबई: उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ 17,000 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने आज उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी मंगलवार सुबह दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश होंगे। इसके लिए वह मुंबई स्थिति अपने निवास से रवाना हो गए हैं।  

  • 5 Aug 2025 8:05 AM

    मौसम: केरल तमिलनाडु समेत 28 राज्यों में तेज बारिश 

    भारत में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 5 अगस्त को केरल में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट है। IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत 19 राज्यों में मध्यम बारिश हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story