Today's Breaking News 4 August: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, बंगाल के BJP सांसदों से मिलेंगे अमित शााह

Breaking News 30 august 2025
X

Breaking News 30 august 2025

देश-दुनिया की सोमवार (4 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 4 August : भारत में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार (4 अगस्त) को यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और दिल्ली-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। संसद में मानसून सत्र के 11वें दिन राष्ट्रीय खेल संचनालय विधेयक पेश किया जाएगा। बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात करेंगे। इसी तरह देश-दुनिया की सोमवार (4 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 4 August 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 4 Aug 2025 9:59 AM

    झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन (जिन्हें प्यार से ‘दिशोम गुरु’ कहा जाता था) ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से किडनी, हृदय और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

  • 4 Aug 2025 7:20 AM

    डांस बार में तोड़फोड़, MNS कार्यकर्ताओं पर FIR 

    मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन पर रविवार सुबह पनवेल के डांस बार में तोड़फोड़ करने का आरोप है। बताया गया कि यह घटना पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के रायगढ़ में दिए उस भाषण के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने अवैध बारों पर गंभीर सवाल उठाए थे। 

  • 4 Aug 2025 7:15 AM

    बिहार: वोटर लिस्ट से नाम काटने के तेजस्वी के आरोप को ECI ने नकारा   

    बिहार में चुनाव से पहले सियासी घमासान जारी है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने का दावा किया तो इलेक्शन कमीशन ने उनका इपिक नंबर जारी कर दिया। इस पर NDA ने तेजस्वी पर तीखा पलटवार किया है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, तेजस्वी यादव दो जगह वोट डालते थे। उन पर प्रदेश की जनता और चुनाव आयोग को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

  • 4 Aug 2025 7:14 AM

    लखनऊ: धोखाधड़ी मामले में उमर अंसारी गिरफ्तार  

    गाजीपुर पुलिस ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी का मामला केस दर्ज है। पुलिस ने सोमवार सुबह लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से उमर को गिरफ्तार कर गाज़ीपुर ले गई है।  

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story