Today's Breaking News 28 june: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की PM मोदी की बात, कोलकाता दुष्कर्म केस में SIT गठित,पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी

Todays Breaking News 28 June 2025
X

Today's Breaking News 28 June 2025

देश-दुनिया की शनिवार (28 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 28 june: भारत में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, MP और राजस्थान सहित 27 प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी। शनिवार को पहला मैच खेला जाएगा। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई। शनिवार को यात्रा गुंडीचा मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद 9 दिन तक भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के यहां गुंडीचा मंदिर में ठहरेंगे। मशहूर रीमिक्स सॉन्ग कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। शेफाली की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (28 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 28 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 28 Jun 2025 6:06 PM

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से फोन पर बातचीत की। 



  • 28 Jun 2025 6:05 PM

    कोलकाता गैंगरेप: पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी, जांच के लिए SIT गठित 

    पश्चिम बंगाल | कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून की शाम को हुए सामूहिक बलात्कार की जांच के लिए एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल की देखरेख में 5 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। कोर्ट ने मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय सहित तीनों आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। 

  • 28 Jun 2025 4:25 PM

    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में 13 सैनिकों की मौत

    पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुए आत्मघाती हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई है। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मीरानशाह क्षेत्र में हुआ, जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब स्थित है और लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है।

  • 28 Jun 2025 4:22 PM

    कोलकाता दुष्कर्म केस: बीजेपी ने गठित की 4 सदस्यीय जांच कमेटी

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी।



  • 28 Jun 2025 4:20 PM

    पुरी में रथयात्रा के दौरान गौतम अडानी ने परिवार के साथ की सेवा साधना  

    पुरी, ओडिशा: अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी और उनके परिवार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा की। गौतम अडानी ने कहा, महाकुंभ में पहली बार हमने 'सेवा से साधना' करने की कोशिश की। आज जगन्नाथ पुरी की भव्य यात्रा में हमने इसमें और आगे जाने का संकल्प लिया है। यहां की व्यवस्थाओं को देखने के बाद, पूरे प्रशासन, ओडिशा सरकार, सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने इस पूरी रथ यात्रा को बहुत अच्छे से आयोजित किया है। इसलिए, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 


  • 28 Jun 2025 12:52 PM

    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पार्टी करने वाले 4 कर्मचारियों पर एक्शन  

    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है। एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। एक वायरल वीडियो में यह लोग अहमदाबाद हादसे के बाद ऑफिस में डांस पार्टी करते दिख रहे हैं। 

  • 28 Jun 2025 12:32 PM

    कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म केस में लॉ कॉलेज का गार्ड गिरफ्तार 
    कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोलकाता पुलिस ने लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया था। तीनों 10 जुलाई तक पुलिस की कस्टडी में हैं। 

  • 28 Jun 2025 10:17 AM

    जयपुर-आगरा हाईवे पर कैंटर में घुसी कार, 4 की मौत
    जयपुर-आगरा हाईवे पर खड़े कैंटर में पीछे से कार जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन महिलाओं सहित 4 की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार की देर रात करीब सवा बारह बजे दौसा के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास RTO ऑफिस के सामने हुई। आरोप है कि RTO टीम ने चेकिंग के कारण हाईवे किनारे कैंटर को रोका था, तभी हादसा हो गया।

  • 28 Jun 2025 7:20 AM

    PM मोदी आचार्य विद्यानंद की जन्म शताब्दी समारोह का करेंगे उद्घाटन 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा और एक साल तक चलेगा। इसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे. इस मौके पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा।

  • 28 Jun 2025 7:11 AM

    देश का मौसम 
    देश में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story