Breaking News 27 July 2025: ठाणे में महिला ने तीन बेटियों को मार डाला; 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Todays Breaking News 27 July 2025
X

देश-दुनिया की रविवार (27 जुलाई) की ताजा खबरें

देश-दुनिया की रविवार (27 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Breaking News 27 July 2025: मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया हे। PM नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो शो 'मन की बात' के 124वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित करेंगे। टेलीकास्ट सुबह 11 बजे होगा। प्रधानमंत्री के तमिलनाडु दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। PM मोदी अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम में चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की 1000वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा 'कलाम को सलाम' अभियान चलाएगी। इस दौरान युवा उद्यमियों को अवॉर्ड देने की घोषणा की जाएगी। एअर इंडिया ने फ्लाइट AI-171 हादसे में जान गंवाने वाले 166 लोगों को ₹25 लाख का मुआवजा दिया है। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (27 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Breaking News 27 July 2025 : पढ़ें लाइव अपडेट्स

Live Updates

  • 27 July 2025 10:54 AM

    ठाणे में महिला ने तीन बेटियों को मार डाला
    महाराष्ट्र के ठाणे में घरेलू समस्याओं से परेशान होकर महिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को 27 साल की आरोपी को अरेस्ट कर लिया। घटना 20 जुलाई की है। बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 24 और 25 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी।

  • 27 July 2025 10:29 AM

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 6 की मौत 
    उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। अब तक 6 की मौत हो गई है। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुट गई थी।

  • 27 July 2025 7:07 AM

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा 
    प्रधानमंत्री के तमिलनाडु दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। PM मोदी अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम में चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की 1000वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजेंद्र चोल की जंयती पर अरियालुर में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आदि तिरुवथिरई महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर PM मोदी राजेंद्र चोल के सम्मान में एक सिक्का भी जारी करेंगे।

  • 27 July 2025 7:06 AM

    अहमदाबाद प्लेन हादसा के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा 
    एअर इंडिया ने फ्लाइट AI-171 हादसे में जान गंवाने वाले 229 यात्रियों में से 147 यात्रियों और घटनास्थल पर मारे गए 19 लोगों के यानी कुल 166 परिवारों को ₹25 लाख का मुआवजा दिया है। एयरलाइन ने बताया कि बाकी 52 मृतकों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें भी यह मुआवजा जल्द दिया जाएगा।

  • 27 July 2025 7:06 AM

    आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
    देश के झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार (27 जुलाई) राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

  • 27 July 2025 7:04 AM

    मन की बात का 124वां एपिसोड आज 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो शो 'मन की बात' के 124वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित करेंगे। टेलीकास्ट सुबह 11 बजे होगा। जुलाई महीने के आखिरी रविवार को पीएम अपनी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया देशों की यात्रा के बारे में बात कर सकते हैं। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story