Today's Breaking News 27 August: 31 राज्यों में बारिश, जम्मू में भूस्खलन से तबाही; अमेरिका में भारतीय उत्पाद पर 50% टैरिफ लागू

Breaking News 30 august 2025
X

Breaking News 30 august 2025

देश-दुनिया की बुधवार (27 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 27 August: भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज बुधवार (27 अगस्त) को छत्तीसगढ़, महाराट्र और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा और मध्यप्रदेश समेत 27 राज्यों में येलो अलर्ट है। जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भू-स्खलन से 31 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

अमेरिका में भारतीय उत्पादों में आज से 50% टैरिफ लागू हो गया। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार आएंगे। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना के साथ गणपति महोत्सव शुरू। इसी तरह देश-दुनिया की बुधवार (27 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 27 August 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स

Live Updates

  • 27 Aug 2025 1:20 PM

    मुजफ्फरपुर: वोटर अधिकार रैली में शामिल हुए स्टालिन

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मुजफ्फरपुर में 'मतदाता अधिकार रैली' के लिए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी और सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद हैं।

     मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, "हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे। लालू प्रसाद यादव देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं क्योंकि वे भाजपा से कभी नहीं डरे। उनसे प्रेरणा लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

  • 27 Aug 2025 10:27 AM

    महाराष्ट्र के विरार में बिल्डिंग गिरी, बच्चे की मौत, कई घायल

    पालघर। महाराष्ट्र के विरार में बिल्डिंग गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीमें बचाव काय में जुटी हैं। डिप्टी कमांडर प्रमोद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना रात 12 बजे मिली थी। इसके तुरंत बाद नज़दीकी टीम पहुँच गई। मुंबई और पालघर की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हैं।  

    डिप्टी कमांडर प्रमोद सिंह के मुताबिक, मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि, 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में अब तक 11 लोगों को बचाया जा चुका है। 

    स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 5 लोग अभी भी फँसे हुए हैं। बचाव कार्य कल तक जारी रह सकता है। सारा काम हाथ से करना पड़ रहा है, क्योंकि इमारत का रास्ता संकरा है और भारी मशीनें यहाँ नहीं लाई जा सकतीं।   

  • 27 Aug 2025 10:18 AM

    सुप्रीम कोर्ट: अभिसार शर्मा केस में सुनवाई कल

    नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को पत्रकार अभिसार शर्मा द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें कथित तौर पर राज्य की नीतियों की आलोचना करने वाले एक वीडियो पोस्ट को लेकर असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है।

    न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ अधिवक्ता सुमीर सोढ़ी के माध्यम से दायर शर्मा की याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

    अपनी याचिका में, शर्मा ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 की वैधता को चुनौती दी है, जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है।

  • 27 Aug 2025 10:10 AM

    गाजा में पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली: भारत

    नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को गाजा में दो इज़राइली हमलों में पाँच पत्रकारों की हत्या को चौंकाने वाला और बेहद खेदजनक बताया। ये पत्रकार सोमवार को खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर हुए हमलों में मारे गए कम से कम 20 लोगों में शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पत्रकारों की हत्या चौंकाने वाली और बेहद खेदजनक है।

  • 27 Aug 2025 10:08 AM

    दुदुमा झरने में रील बनाना पड़ा महंगा, ओडिशा का यूट्यूबर 5 दिनों से लापता

    भुवनेश्वर: ओडिशा के बेरहामपुर निवासी 22 वर्षीय यूट्यूबर पाँच दिनों से लापता है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह कोरापुट ज़िले में दुदुमा झरने की तेज़ धाराओं में रील शूट करते समय बह गया।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस के अनुसार, सागर कुंडू नाम का यह यूट्यूबर 23 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ छोटे वीडियो शूट करने के लिए 175 मीटर ऊँचे दुदुमा झरने पर गया था।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story