Breaking News 26 July 2025: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, राहुल गांधी आज गुजरात यात्रा पर

देश-दुनिया की शनिवार (26 जुलाई) की ताजा खबरें।
Breaking News 26 July 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की श्रेणी में एक बार फिर अव्वल हैं।बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult द्वारा जारी जुलाई 2025 की सर्वे रिपोर्ट में पीएम मोदी को 75% लोगों की अप्रूवल रेटिंग (approval rating) मिली है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) 59% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (Javier Milei) 57% रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पीएम मोदी मालदीव यात्रा पूरी कर आज शनिवार को तमिलनाडु जाएंगे। वहीं राहुल गांधी गुजरात के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। हरियाणा में CET एक्जाम के चलते आज सभी स्कूल बंद हैं। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (26 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Breaking News 26 July 2025 : पढ़ें लाइव अपडेट्स
Live Updates
- 26 July 2025 11:59 AM
मालदीव यात्रा: उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव यात्रा के दौरान वहां के उपराष्ट्रपति उज़. हुसैन मोहम्मद लतीफ़ और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात की। X हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-बहुत अच्छी बैठक हुई। हमारी चर्चा भारत-मालदीव मैत्री के प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है। बुनियादी ढाँचे, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। यह हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। हम आने वाले वर्षों में इस साझेदारी को और गहरा करने की आशा करते हैं।
- 26 July 2025 11:50 AM
झारखंड: उग्रवादी संगठन JJMP के 3 सदस्य ढेर
झारखंड: गुमला में हुई मुठभेड़ में जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के तीन उग्रवादी मारे गए। आईजी माइकल राज एस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। एक एके-47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जिला पुलिस और झारखंड जगुआर के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान जारी है:
- 26 July 2025 10:25 AM
मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह कॉलर ने यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल कर दिया है। कहा, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम रखा है और कुछ देर में जोरदार धमाका होगा। कॉल के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी बम स्क्वॉड दस्ते के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और सघन तलाशी अभियान चलाया, कुछ नहीं मिला।
- 26 July 2025 8:45 AM
शिवकुमार बोले-कर्नाटक में फर्जी वोटर, ECI को सौंपेंगे सबूत
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उन दावों की पुष्टि की है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर कर्नाटक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। शिवकुमार ने कहा, कर्नाटक के कई मतदान केंद्रों खासकर शहरी इलाकों में हमने विश्लेषण किया है। जहां बिना उचित दस्तावेज़ के अलग-अलग जगहों से वोट स्थानांतरित किए जाने के सबूत मिले हैं। जिन्हें चुनाव आयोग के सामने पेश किया जाएगा। जनता के सामने भी सब रखेंगे।
- 26 July 2025 8:40 AM
पंजाब: चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश
पंजाब के मोहाली जिले में किशोरी का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ हैवानियत की गई है। आरोपियों ने जीरकपुर स्थित मेट्रो मॉल के पास से युवती को अगवा कर चंडीगढ़ और मोहाली ले गए। मां ने पुलिस को बताया कि पीड़िता सैलून में काम करती है। 22 जुलाई को सुबह सैलून गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। 23 को घर पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी दी।
- 26 July 2025 8:35 AM
सुपौल: सगे भाइयों समेत 3 को गोली मारी, हालत गंभीर
बिहार: सुपौल जिले में छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत वार्ड नंबर-4 में एक व्यक्ति ने अपने 2 बड़े भाइयों और भतीजे को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ दीपक कुमार ने बताया कि 3 लोग बेहोशी हालत में भर्ती कराए गए हैं। इनमें 45 वर्षीय सुशील राम, 42 वर्षीय सुनील राम और गुड्डु राम को गोली लगी है। सुनील राम की हालत गंभीर है। तीनों का इलाज चल रहा है।
