Breaking News 25 July 2025: दिल्ली में कांग्रेस का OBC सम्मेलन; अहमदाबाद में 10वीं की छात्रा ने स्कूल में किया सुसाइड

देश-दुनिया की शनिवार (26 जुलाई) की ताजा खबरें।
Breaking News 25 July 2025: PM नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर मालदीप पहुचेंगे। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से भारत और मालदीप के समुद्री और आर्थिक सहयोग पर चर्चा करेंगे। संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को पांचवा दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में आज भी हंगामे के आसार है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस आज 'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' आयोजित करेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का तीसरा दिन है। मैच मैनचेस्टर में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (25 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Breaking News 25 July 2025 : पढ़ें लाइव अपडेट्स
Live Updates
- 25 July 2025 10:49 PM
पटियाला: CBI करेगी कर्नल पुष्पिंदर सिंह हमले की जांच
पटियाला: CBI करेगी कर्नल पुष्पिंदर सिंह हमले की जांच
केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने पटियाला में पंजाब पुलिस कर्मियों द्वारा कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाथ पर किए गए हमले के मामले की जाँच अपने हाथ में ले ली है। मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकियाँ दर्ज की हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 16 जुलाई को केंद्रीय जाँच ब्यूरो को पंजाब पुलिस पर कर्नल द्वारा लगाए गए हमले के आरोपों की जाँच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया।
- 25 July 2025 7:30 PM
UP : 6 साल में 22 फीसदी बढ़ी महिला श्रमबल भागीदारी
उत्तर प्रदेश: 6 साल में 22 फीसदी बढ़ी महिला श्रमबल भागीदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, राज्य की महिला श्रमबल भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2017-18 में राज्य के वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी 14 प्रतिशत थी, लेकिन 2023-24 में बढ़कर यह 36 प्रतिशत हो गई।
सरकार ने बताया कि 6 साल में 22 प्रतिशत की यह वृद्धि न केवल सांख्यिकीय सुधार, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव के अच्छा संकेत है। महिला आर्थिक सशक्तिकरण (WEE) सूचकांक रिपोर्ट के यह आंकड़े कार्यबल के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है।
- 25 July 2025 7:23 PM
छत्तीसगढ़: सरकार ने लॉन्च किया आईटी फ़ेलोशिप कार्यक्रम
छत्तीसगढ़: आईटी फ़ेलोशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवा प्रतिभाओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लाने के लिए मुख्यमंत्री आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) फ़ेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। X पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आईटी फ़ेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया है।
- 25 July 2025 1:04 PM
अहमदाबाद में 10th की स्टूडेंट ने स्कूल में किया सुसाइड
अहमदाबाद के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की एक छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्कूल प्रशासन ने सुबह से लेकर इस पूरी घटना तक के सारे सीसीटीवी फुटेज नवरंगपुरा पुलिस थाने को दिए हैं। - 25 July 2025 12:13 PM
मुंबई में भारी बारिश से सड़कें पानी-पानी
मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जरूरत न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है। समुद्र तटीय इलाकों में जाने से बचने को भी कहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है।#WATCH मुंबई: बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ। वीडियो जोगेश्वरी पूर्व से है। pic.twitter.com/xpc55Ft9iT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2025 - 25 July 2025 7:11 AM
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मालदीव यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। यह उनकी तीसरी मालदीव यात्रा होगी। यहां वे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के न्योते पर जा रहे हैं। मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। - 25 July 2025 7:09 AM
देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देशभर में भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में बारिश से हाहाकार है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के चलते आने वाले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार तक यह पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। जिससे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में पश्चिम बंगाल और उससे सटे नॉर्थ ओडिशा तटों पर बारिश होगी। - 25 July 2025 7:05 AM
दिल्ली में कांग्रेस का OBC सम्मेलन आज
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस आज 'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' आयोजित करेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे। प्रोग्राम को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में लिखा कि आज OBC का हक छीना जा रहा है। OBC को भागीदारी नहीं मिल रही है। जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी हमारा हक है। जिसे हम लेकर रहेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद OBC की राजनीति में भागीदारी बढ़ाना और जातिगत जनगणना की मांग को आगे बढ़ाना है।
