Today's Breaking News 23 May 2025: मंत्री विजय शाह ने हाथ जोड़कर फिर मांगी माफी, भारत ने जारी किया Notam,

Today's Breaking News 23 May 2025: मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के 28 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 से 5 जून तक चलेगा। कोचिंग छात्रों के सुसाइड मामलों में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। इस साल राजस्थान के कोटा में 14 स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (23 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 23 May 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 23 May 2025 7:06 AM
देश के 28 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
