Today's Breaking News 23 june: बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार, गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार, अमित शाह की वाराणसी में बैठक

सोमवार 23 जून 2025 की ताजा ब्रेकिंग खबरें।
Today's Breaking News 23 June 2025: गुजरात-केरल और पंजाब समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आज आएगा। इन राज्यों में जून को वोटिंग हुई थी। गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी में सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग में शामिल होंगे। इस बैठक में एमपी-यूपी, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के CM शामिल होंगे। ईरान के विदेश मंत्री मॉस्को का दौरा कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत करेंगे। भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच का चौथा दिन दोपहर 3:30 बजे से हेंडिग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इसी तरह देश-दुनिया की सोमवार (23 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 23 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Live Updates
- 23 Jun 2025 8:14 AM
इजरायल-ईरान तनाव: अमेरिका ने नागरिकों को किया अलर्ट
संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनियाभर में रह रहे अपने नागरिकों को अलर्ट किया है। उन्हें अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्वीट कर बताया कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद किए गए हैं। विदेशों में अमेरिकी नागरिकों और हितों के खिलाफ़ प्रदर्शनों की संभावना है। इसलिए अमेरिकी नागरिकी सावधानी बरतें।
- 23 Jun 2025 8:10 AM
लुधियाना: खालसा कॉलेज में मतगणना, दोपहर तक आएंगे रिजल्ट
पंजाब: लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर विमेन के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है। यहां लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की मतगणना होनी है। आप ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। जबकि, भाजपा ने अपने नेता जीवन गुप्ता और कांग्रेस ने पूर्व राज्य मंत्री भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है।
- 23 Jun 2025 8:07 AM
कामाख्या मंदिर: अंबुबाची मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
असम: चार दिवसीय अंबुबाची मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। यह वार्षिक आयोजन देवी कामाख्या के मासिक धर्म चक्र के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें स्त्री शक्ति का अवतार माना जाता है। अंबुबाची प्रभृति अनुष्ठान के बाद, कामाख्या मंदिर का मुख्य द्वार रविवार को बंद कर दिया गया और 26 जून को इसे फिर से खोला जाएगा।
